29 नवंबर को एग्रिको ट्रांसपोर्ट ग्राउंड में सजेगी ‘हाँडीकोरा जोहार नाइट’
मुखी समाज की संस्कृति की दिखेगी झलक, नितेश कच्छप समेत कई कलाकार देंगे प्रस्तुति
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। घासी (मुखी) समाज की सांस्कृतिक परंपरा और विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से 29 नवंबर को एग्रिको ट्रांसपोर्ट ग्राउंड में ‘हाँडीकोरा जोहार नाइट 2026’ का आयोजन होगा। शाम पांच बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में नागपुरी गायक एवं अभिनेता नितेश कच्छप, सुनैना करवा, रंजीत महतो, रोहिन दास और लाखिंदर करवा प्रस्तुति देंगे। जागो संगठन, बर्मामाइन्स मुखी बस्ती और राजकमल क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की सांस्कृतिक पहचान और एकता को मजबूत करना है।

