Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दहेज उत्पीड़न में विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
    Headlines अपराध पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    दहेज उत्पीड़न में विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    दहेज उत्पीड़न में विवाहिता की गला दबाकर हत्या
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद/खोदावंदपुर (बेगूसराय)। खोदावंदपुर थाना क्षेत्र की बाड़ा पंचायत के तेतराही गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में दहेज उत्पीड़न के दौरान गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है. घटना 25 नवंबर की रात की बतायी जा रही है. मृतका के पिता के आवेदन पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार पति सरकारी विद्यालय में शिक्षक बताया जाता है. पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है. मृतका की पहचान तेतराही गांव के वार्ड- 12 निवासी शिक्षक अतीश कुमार की पत्नी नीतू कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर अपर थानाध्यक्ष किशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया था.
    इस मामले में मृतका के पिता एवं समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी वार्ड- 06 निवासी शिवशंकर कुमार ने खोदावंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. थाना कांड संख्या- 144/26 के तहत दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पति अतीश कुमार, ससुर इंद्रदेव यादव, सास सुनीता देवी तथा रोसड़ा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव निवासी शत्रुघ्न राय और उनकी पत्नी विभा देवी को नामजद किया गया है.
    मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे.
    पिता ने आरोप लगाया है कि 25 नवंबर की रात ससुराल पक्ष के लोगों ने फोन कर सूचना दी कि उनकी पुत्री बाथरूम में फिसलकर गिर गयी है. सूचना मिलने पर जब वे तेतराही पहुंचे तो पुत्री का शव पड़ा मिला.

    अपराध खोदावंदपुर दहेज हत्या बिहार पुलिस बेगूसराय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंविधान दिवस पर सकरबासा उच्च माध्यमिक विद्यालय को मिली 3 कट्ठा 10 धुर जमीन
    Next Article जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में 60 आवेदन पर हुई सुनवाई

    Related Posts

    आनंद मोहन के समर्थन में उतरे ‘फ्रेंड्स ऑफ आनंद मोहन’, कानूनी पहलुओं पर उठाए सवाल

    November 27, 2026

    सर्दी की दस्तक के साथ गांवों में सजी गुड़ की भट्ठियां, चार महीने में 8 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

    November 27, 2026

    बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में सामुदायिक सेवा के 100 वर्षों के सफर पर हुई परिचर्चा

    November 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आनंद मोहन के समर्थन में उतरे ‘फ्रेंड्स ऑफ आनंद मोहन’, कानूनी पहलुओं पर उठाए सवाल

    सर्दी की दस्तक के साथ गांवों में सजी गुड़ की भट्ठियां, चार महीने में 8 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

    बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में सामुदायिक सेवा के 100 वर्षों के सफर पर हुई परिचर्चा

    29 नवंबर को एग्रिको ट्रांसपोर्ट ग्राउंड में सजेगी ‘हाँडीकोरा जोहार नाइट’

    जदयू महिला मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, 19 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

    उलीडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 12-13 लाख के जेवर और नकदी गायब

    नए भर्ती नियमों में संशोधन कर पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करे सरकार : अविनाश कुमार

    रोसड़ा नगर परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर, 20 कार्य दिवस में काम शुरू करने का निर्देश

    बरौनी जामा मस्जिद के अध्यक्ष (सदर) मास्टर यासीन साहब सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में उमड़ा जनसैलाव

    संविधान दिवस पर याद किए गए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.