Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संविधान दिवस पर सकरबासा उच्च माध्यमिक विद्यालय को मिली 3 कट्ठा 10 धुर जमीन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर शिक्षा समस्तीपुर

    संविधान दिवस पर सकरबासा उच्च माध्यमिक विद्यालय को मिली 3 कट्ठा 10 धुर जमीन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    संविधान दिवस पर सकरबासा उच्च माध्यमिक विद्यालय को मिली 3 कट्ठा 10 धुर जमीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संविधान दिवस पर सकरबासा उच्च माध्यमिक विद्यालय को मिली 3 कट्ठा 10 धुर जमीन

    राष्ट्र संवाद (खोदावंदपुर)बेगूसराय। संविधान दिवस के अवसर पर चेरियाबरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के सकरबासा गांव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गयी. 26 नवंबर को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद अत्तर हुसैन ने विद्यालय के लिए कुल 3 कट्ठा 10 धुर जमीन बिहार के राज्यपाल के नाम दान स्वरूप निबंधित करायी. यह निबंधन मंझौल स्थित अवर निबंधन कार्यालय में संपन्न हुआ. इस अवसर पर ग्रामीणों ने बताया कि भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के आदर्शों पर आधारित संविधान को अंगीकार किया था. इसी ऐतिहासिक दिन विद्यालय के नाम जमीन हस्तांतरण का कार्य संपन्न होना क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण अवसर है. मिली जानकारी के अनुसार कुल 3 कट्ठा 10 धुर जमीन में 17.5 धुर जमीन सकरबासा निवासी जागेश्वर राय ने अपनी ओर से दान की है. वहीं शेष 2 कट्ठा 12.5 धुर जमीन वर्ष 2012 में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और चंदा एकत्रित कर खरीदी थी. यह जमीन सात ग्रामीणों ब्रजनंदन यादव, रामचरित्र महतो, अर्जुन पासवान, राधा कृष्णन यादव, रंजीत यादव, हरेराम राय एवं निर्धन महतो के नाम से विद्यालय के लिए खरीदी गयी थी. ग्रामीणों के अनुसार प्रशासनिक प्रक्रिया में देरी के कारण जमीन का हस्तांतरण लंबे समय से लंबित था. इसके लिए कई बार प्रयास किये गये. आखिरकार छठे प्रयास में निबंधन की प्रक्रिया पूरी हो सकी.

    जमीन दान बेगूसराय समाचार शिक्षा विभाग सकरबासा विद्यालय संविधान दिवस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएचएम समेत 3 शिक्षक ट्रेनिंग में, एक शिक्षिका के भरोसे 332 छात्र-छात्राएं, गंगरहो विद्यालय का हाल
    Next Article दहेज उत्पीड़न में विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

    Related Posts

    आनंद मोहन के समर्थन में उतरे ‘फ्रेंड्स ऑफ आनंद मोहन’, कानूनी पहलुओं पर उठाए सवाल

    November 27, 2026

    सर्दी की दस्तक के साथ गांवों में सजी गुड़ की भट्ठियां, चार महीने में 8 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

    November 27, 2026

    बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में सामुदायिक सेवा के 100 वर्षों के सफर पर हुई परिचर्चा

    November 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आनंद मोहन के समर्थन में उतरे ‘फ्रेंड्स ऑफ आनंद मोहन’, कानूनी पहलुओं पर उठाए सवाल

    सर्दी की दस्तक के साथ गांवों में सजी गुड़ की भट्ठियां, चार महीने में 8 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

    बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में सामुदायिक सेवा के 100 वर्षों के सफर पर हुई परिचर्चा

    29 नवंबर को एग्रिको ट्रांसपोर्ट ग्राउंड में सजेगी ‘हाँडीकोरा जोहार नाइट’

    जदयू महिला मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, 19 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

    उलीडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 12-13 लाख के जेवर और नकदी गायब

    नए भर्ती नियमों में संशोधन कर पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करे सरकार : अविनाश कुमार

    रोसड़ा नगर परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर, 20 कार्य दिवस में काम शुरू करने का निर्देश

    बरौनी जामा मस्जिद के अध्यक्ष (सदर) मास्टर यासीन साहब सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में उमड़ा जनसैलाव

    संविधान दिवस पर याद किए गए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.