अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने किया नमन, संविधान के रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा की ओर से साकची स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके सम्मान में नारे भी लगाए गए।
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि भाजपा ने डॉ. अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने और संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कांग्रेस पर संविधान के नाम पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा संविधान के दायरे में रहकर कार्य करती है। उन्होंने कांग्रेस पर डॉ. अंबेडकर के योगदान की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया।

