जाति आधारित जनगणना और आरक्षण की मांग, मूलनिवासी संघ ने डीसी को सौंपा मांगपत्र
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। संविधान दिवस के अवसर पर मूलनिवासी संघ ने मूलनिवासी बहुजन समाज के अधिकारों एवं समस्याओं को लेकर जिला उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को मांगपत्र सौंपा। संघ ने देश में जाति आधारित जनगणना कराने, जनसंख्या के अनुपात में सरकारी विभागों में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने तथा न्यायपालिका में ओबीसी, एससी, एसटी एवं अल्पसंख्यक समुदायों के लिए आरक्षण की मांग की।
इसके अलावा राष्ट्रीय न्यायिक आयोग के गठन और इन वर्गों के सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए केंद्रीय बजट में अलग से पर्याप्त राशि आवंटित करने की मांग उठाई। संघ ने सरकार एवं प्रशासन से वंचित और पिछड़े वर्गों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।

