बहरागोड़ा के खंडामौदा हाईस्कूल से ग्रामीण ओपन जिम अभियान की शुरुआत
राष्ट्र संवाद संवाददाता, बहरागोड़ा
ग्रामीण युवाओं और विद्यार्थियों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल पर गेल (इंडिया) लिमिटेड की सीएसआर योजना के तहत ओपन जिम स्थापना अभियान शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ खंडामौदा उच्च विद्यालय परिसर में हुआ।
ओपन जिम से विद्यार्थियों, युवाओं और स्थानीय लोगों को खुले वातावरण में निःशुल्क व्यायाम की सुविधा मिलेगी। इससे निजी जिम की सुविधा से वंचित ग्रामीण युवाओं को भी नियमित कसरत का अवसर मिलेगा। पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में फिटनेस सुविधाओं का विस्तार करने के साथ स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि, ज्योत्सना मई बेरा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक, श्याम दे एवं तापस बारिक समेत अन्य लोग उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे ग्रामीण युवाओं में व्यायाम के प्रति रुचि बढ़ेगी।

