Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खरकई पुल से युवती ने लगाई छलांग, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खरकई पुल से युवती ने लगाई छलांग, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    खरकई पुल से युवती ने लगाई छलांग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    खरकई पुल से युवती ने लगाई छलांग
    खरकई पुल से युवती ने लगाई छलांग, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग करने वालों को सम्मानित करेगी आदित्यपुर पुलिस सरायकेला। राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने खरकई पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवती को बचाए जाने के बाद पुलिस उसे अपने साथ आदित्यपुर थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। उसने किन परिस्थितियों में पुल से छलांग लगाई और इसके पीछे क्या वजह रही, इस संबंध में भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने रेस्क्यू अभियान में सहयोग करने वाले लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में स्थानीय लोगों ने तत्परता और सहयोग का परिचय दिया, जिससे युवती की जान बचाने में मदद मिली। थाना प्रभारी ने रेस्क्यू ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है। फिलहाल पुलिस युवती की पहचान सुनिश्चित करने और उसके पुल से छलांग लगाने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि युवती किन परिस्थितियों से गुजर रही थी।
    आदित्यपुर पुलिस खरकई पुल घटना रेस्क्यू ऑपरेशन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article26 नवंबर को रांची में कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, पूर्वी सिंहभूम से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल
    Next Article आनंद मार्ग की ओर से दो दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित, 60 यूनिट रक्त संग्रह

    Related Posts

    डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘सीखना कैसे सीखें’ विषय पर विशेष मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

    November 22, 2026

    स्व शिव शंकर यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

    November 22, 2026

    मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक बीएलओ शिक्षकों के तबादले पर रोक

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘सीखना कैसे सीखें’ विषय पर विशेष मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

    स्व शिव शंकर यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

    मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक बीएलओ शिक्षकों के तबादले पर रोक

    सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर मुसहरी पोखर में हुआ भूमि पूजन

    ईश्वर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति शुभारंभ सह किसान जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

    प्रसिद्ध रामायणी रामभजन महतो के निधन से रामायण प्रेमियों में शोक की लहर

    पीएम मोदी ने किया गौरा के + 2 विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन

    भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत जेल भरो अभियान 1.2.3 दिसंबर को

    रामचरितमानस के संदेश से गुंजायमान हुआ बजलपुरा महावीर स्थान

    ग्राम भ्रमण के बाद ध्वजारोहण, विष्णु महायज्ञ को लेकर हसनपुर ग्राम में गुंजा आस्था का जय घोष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.