Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई. उपायुक्त के नेतृत्व में आयोजित रैली समाहरणालय परिसर से शुरू होकर साकची गोलचक्कर तक पहुंची. इस दौरान आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया. जिला परिवहन कार्यालय की ओर से आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को सुरक्षित वाहन परिचालन के प्रति जागरूक करना था. रैली के माध्यम से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने का संदेश दिया गया. उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. इस दौरान यह संदेश दिया गया कि थोड़ी सी सावधानी और यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है. रैली का मुख्य संदेश ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा रहा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक संजीव सरदार की पहल पर करीब 70 करोड़ से पोटका में बनेगा ग्रिड सब-स्टेशन, 12 माह में निर्माण का लक्ष्य
    Next Article बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    Related Posts

    दुबई में छिपे प्रिंस खान गैंग पर अंतरराष्ट्रीय शिकंजा, भाई गोपी और साले ऋतिक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस

    November 22, 2026

    सपनों की ऊंचाई से ज्यादा जरूरी है जमीन पर बदलाव की गहराई

    November 22, 2026

    भारत जापान की नई रणनीतिक धूरी से बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NBajee overview and options

    CK4444 app account verification guide for Bangladeshi players

    JW8 Bangladesh payment methods guide

    दुबई में छिपे प्रिंस खान गैंग पर अंतरराष्ट्रीय शिकंजा, भाई गोपी और साले ऋतिक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस

    सपनों की ऊंचाई से ज्यादा जरूरी है जमीन पर बदलाव की गहराई

    भारत जापान की नई रणनीतिक धूरी से बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा

    मां की अंतिम विदाई: सत्ता के शिखर पर बैठा बेटा भी आखिर मां के सामने सिर्फ बेटा ही होता है!

    डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘सीखना कैसे सीखें’ विषय पर विशेष मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

    स्व शिव शंकर यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

    मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक बीएलओ शिक्षकों के तबादले पर रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.