राष्ट्र संवाद/खोदावंदपुर
जिला स्तरीय राष्ट्रीय 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस में श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय मेघौल की चार छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. जिला स्तर पर टॉप टेन में चयनित छात्राओं को शुक्रवार को विद्यालय परिसर में प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाली छात्राओं में ज्योति कुमारी, प्रियांशु कुमारी, आरती कुमारी एवं सोनाली कुमारी शामिल है. इन छात्राओं ने बाल विज्ञान कांग्रेस में अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की है. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 12 सितंबर 2026 को बेगूसराय में किया गया था. इसमें विद्यालय के कई प्रतिभागियों ने भाग लिया था. प्रतियोगिता में छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन के पीछे मार्गदर्शक शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस अवसर पर गाइड शिक्षक के रूप में सुमित कुमार एवं देवेंद्र कुमार के साथ विज्ञान विभाग के वरीय शिक्षक राम विनोद पासवान, घनश्याम महतो सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
विद्यालय परिवार ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि इस तरह की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी.

