राष्ट्र संवाद /बीहट
गोविंद हरे गोपाल हरे,जय जय प्रभु दीनदयाल हरे, काली दुर्गे राधेश्याम, गौरी शंकर सीताराम, उद्घोष के साथ शुक्रवार को सिमरिया धाम में तीसरी और अंतिम परिक्रमा शांति पूर्वक संपन्न हो गया। परिक्रमा को शांति पूर्वक एवं सफल बनाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी बरौनी अनुरंजन कुमार,अंचल अधिकारी हेमंत अंकुर, कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, आर ओ राम विनोद ठाकुर के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की कड़ी व्यवस्था देखी गई।इस दौरान सर्वमंगला सिद्धाश्रम से करपात्री अग्निहोत्री स्वामी चिदात्मन जी महाराज के अगुवाई में हनुमत ध्वज,इंद्र ध्वज, एवं राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ ऊंट,घोड़ा, बैंड बाजा एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने संपूर्ण मेला क्षेत्र का परिक्रमा करते हुए पुनः सर्वमंगला सिद्धाश्रम काली धाम पहुंचा जहां स्वामी चिदात्मन जी महाराज के संबोधन के बाद व्यवस्थापक रविंद्र ब्रह्मचारी जी महाराज के द्वारा भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। मौके पर दिनेश प्रसाद सिंह नवीन प्रसाद सिंह मीडिया प्रभारी नीलमणि अमरेंद्र कुमार कौशलेंद्र कुमार रितेश कुमार संतोष कुमार नीपेंद्र सिंह तरुण सिंह विपिन सिंह रोचका नंद, श्याम झा राम झा लक्ष्मण झा कन्हैया झा घनश्याम झा आचार्य जी नारायण झा राजेश झा दिनेश झा रमेश झा मधुसूदन मिश्र हरिनाथ मिश्र रत्नेश झा राजा झा मनोज कुमार सिंह पूनम देवी पवन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

