Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार ने मिर्जापुर में की बैठक, 10 सूत्री मांगों को लेकर 20 नवंबर को पटना में होगा प्रदर्शन
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार ने मिर्जापुर में की बैठक, 10 सूत्री मांगों को लेकर 20 नवंबर को पटना में होगा प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    राजेश कुमार/खोदावंदपुर (बेगूसराय)। बाड़ा पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर गांव में एस एच-55 के किनारे बुधवार की शाम ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें चालकों की सामाजिक सुरक्षा, सम्मान, आर्थिक सहायता एवं कल्याण से जुड़ी समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन की ओर से चालकों के हित में सरकार के समक्ष रखी गयी 10 सूत्री मांगों की जानकारी दी गयी. इनमें सड़क दुर्घटना में चालक की मृत्यु होने पर उसे आपदा की श्रेणी में शामिल करने, चालक आयोग के गठन, ड्राइवर एवं ड्राइवर वेलफेयर फंड की व्यवस्था करने तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये और दिव्यांग होने पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग प्रमुख है. इसके अलावा 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर चालकों के लिए पेंशन योजना शुरू करने, उनके बच्चों को उच्च शिक्षा में विशेष आरक्षण देने, वाहनों में आगे और पीछे रिकॉर्डिंग कैमरे लगाने, प्रत्येक वर्ष एक सितंबर को ड्राइवर दिवस घोषित करने तथा चालकों को द्वितीय श्रेणी के सैनिक की मान्यता देने की मांग भी शामिल है.
    कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधियों ने चालकों की एकजुटता पर जोर देते हुए अपनी मांगों को लेकर संगठित संघर्ष करने की बात कही. मौके पर जिलाध्यक्ष मंजय कुमार यादव, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, प्रखंड अध्यक्ष राम ऋषि शर्मा, रामचन्द्र सिंह, आनंद कुमार, अमरजीत कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे.

    ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार पटना प्रदर्शन बिहार समाचार बेगूसराय सड़क सुरक्षा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article136 पशुपालकों के बीच बोनस वितरण
    Next Article पति के साथ नहीं रहने की बात पर पंचनामा बना, पत्नी मायके गई

    Related Posts

    पति के साथ नहीं रहने की बात पर पंचनामा बना, पत्नी मायके गई

    November 18, 2026

    136 पशुपालकों के बीच बोनस वितरण

    November 18, 2026

    श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय मेघौल में प्रबंध समिति का गठन, विधायक अभिषेक आनंद बने अध्यक्ष

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पति के साथ नहीं रहने की बात पर पंचनामा बना, पत्नी मायके गई

    ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार ने मिर्जापुर में की बैठक, 10 सूत्री मांगों को लेकर 20 नवंबर को पटना में होगा प्रदर्शन

    136 पशुपालकों के बीच बोनस वितरण

    श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय मेघौल में प्रबंध समिति का गठन, विधायक अभिषेक आनंद बने अध्यक्ष

    ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार ने मिर्जापुर में की बैठक, 10 सूत्री मांगों को लेकर 20 नवंबर को पटना में होगा प्रदर्शन

    शिक्षक राजीव राजेश की पत्नी दाना देवी के निधन से गांव में शोक

    एक वर्ष से अलग रह रहे दम्पति को ग्राम कचहरी के माध्यम से कराया गया समझौता

    वॉलीबॉल से निखरेगी गांवों की खेल प्रतिभा, युवाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मंच: एमएलसी राजीव कुमार

    संवाद 2026 के चौथे दिन जनजातीय कहानियों, हुनर और परंपराओं ने बटोरी सुर्खियां

    आंवले के वृक्ष की पूजा कर महिलाओं ने मांगी सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.