
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टाटा स्टील के जमशेदपुर संगठन (ट्यूब डिवीजन सहित) के संघबद्ध श्रेणी के कर्मचारियों के लिए सुनहरे भविष्य योजना (एसबीकेवाई)-4.0 को संशोधित प्रावधानों के साथ 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक फिर लागू किया गया है। इसके तहत कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी के बदले नौकरी का विकल्प मिलेगा।
नई व्यवस्था में आश्रितों को क्रेन, लोको और एचईएमएम संचालन में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर चयनित कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान वजीफा मिलेगा और सफल होने पर टीएसटीएसएल में उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार नियुक्ति की जाएगी। मूल्यांकन परीक्षा में असफल होने पर एक पूरक परीक्षा का अवसर भी मिलेगा।
अन्य आश्रितों को पूर्व निर्धारित प्रावधानों के तहत ट्रेड अप्रेंटिस या डिप्लोमा प्रशिक्षण का विकल्प मिलेगा। योजना का लाभ लेने वाले कर्मचारियों की कार्य अवधि 14 फरवरी 2027 तक होगी और 15 फरवरी 2027 तक उन्हें सेवामुक्त कर दिया जाएगा।
