
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। क़ौमी सिख मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की पुस्तक “बिलॉन्गिंग – अ जर्नी ऑफ लव” पर हाय तौबा करने वाले भाजपा एवं संघ समर्थित-समर्पित सिख नेताओं पर बरसते हुए कहा कि वे अपने आकाओं को खुश करने के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।
सार्वभौमिक सत्य है कि1984 ऑपरेशन ब्लू स्टार के लिए इंदिरा सरकार जिम्मेदार थी और उसका नतीजा दुखद रहा। परंतु यह भी याद रहे किनभारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धरना प्रदर्शन जुलूस के माध्यम से लगातार उन पर दबाव बना रहा था। ऐसे में ऑपरेशन ब्लू स्टार के लिए भी कांग्रेस भाजपा अकाली दल समान रूप से दोषी रहे हैं, सबके अपने राजनीतिक स्वार्थ थे।
इतिहास को याद करने की जरूरत है कि सैनिक कार्रवाई का विरोध करने के कारण लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिन्हा को आर्मी चीफ नहीं बनाया गया और उनके जूनियर अरुण एस वैद्य आर्मी चीफ बनाए गए थे। जनता पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने इसकी जोरदार मुखालफत की थी, नतीजा हुआ कि 1985 में बुरी तरह हारे। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिखों का नरसंहार हुआ उसमें कांग्रेसियों के साथ-साथ बीजेपी आरएसएस वाले भी सक्रिय रहे हैं। दिल्ली के हरि नगर में बीजेपी और आरएसएस कार्यकर्ताओं के खिलाफ 14 प्राथमिकी दर्ज हुए थे जिसमें रामकुमार जैन, आश्रम जैन शामिल थे जो वाजपेई जी के बूथ एजेंट रह चुके हैं और उन्हीं के घर में बीजेपी का चुनावी दफ्तर होता था।
1985 के चुनाव में राजीव गांधी को 450 लोकसभा की सीटें जीतने में आरएसएस की बड़ी भूमिका रही है जिसका खुलासा नानाजी देशमुख के आलेख से हुआ। सिख नरसंहार के दौरान
अधिवक्ता ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि दिल्ली में सैनिकों को सड़क पर उतारने में देरी की जांच कराएं, जिस देश के सामने सच आए, इसमें उस समय गृह मंत्री नरसिंह राव और आर्मी चीफ अरुण एस वैद्य की क्या भूमिका रही है, ये वैद्य थे जिन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार का समर्थन किया था।
अधिवक्ता ने सवाल उठाया है कि यदि बीजेपी सिखों की बहुत शुभचिंतक है तो उन्होंने दिल्ली दंगों के दौरान गृह मंत्री रहे पूर्व प्रधान मंत्री नरसिंह राव और नानाजी देशमुख को भारत रत्न से क्यों सम्मानित किया, क्या यह सिखों के प्रति नफरत का पुरस्कार है?
कांग्रेस ने अपने पाप को धोने की कोशिश की सोनिया गांधी स्वर्ण मंदिर गई, राहुल गांधी भी गए। 2004 में सिख मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया, सिख जनरल जेजे सिंह को आर्मी चीफ बनाया सरदार सिद्धू को आईबी का चीफ बनाया। साल 2005 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश से संसद में 1984 के लिए माफी मांगी? क्या पहले के किसी प्रधानमंत्री ने अथवा मनमोहन सिंह के बाद के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1984 की कार्रवाई के लिए देश से माफी मांगी है?

