Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    लौकी वितरण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में लोक आस्था के महापर्व छठ पर लौकी वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन साकची भामाशाह चौक पर किया गया, जिसमें 501 परिवारों के बीच लौकी वितरण कर छठी मैया की सेवा की गयी। राकेश साहू ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ व्रतधारी माताओं-बहनों की सेवा हेतु यह आयोजन किया जा रहा है। यह केवल वितरण नहीं, छठी मैया की सेवा है। सभी क्षेत्रीय कमेटियों को भी अपने क्षेत्र में वितरण का निर्देश दिया गया था। कार्यक्रम के बीच में एक भावुक क्षण आया, जब संगठन के द्वारा इतना अच्छा और सराहनीय कार्य करने पर जिला संरक्षक रामगोपाल जायसवाल ने जिला अध्यक्ष राकेश साहू को पौधा देकर सम्मानित किया और उनके नेतृत्व की सराहना की। उपस्थित लोगों ने तालियों से इस सम्मान का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य संरक्षक रंगनाथ प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, जिला संरक्षक अवधेश कुमार, मनोज साहू, शशांक कुमार, शिवांश गुप्ता डॉक्टर ऋषिकेश कुमार के कर-कमलों से वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमलेश साहू, प्रहलाद साहू, पूजा साहू, नेहा देवी, रीता साहू, मधु साहू, उपेंद्र साहू, रतन साहू, पप्पू साहू, रामकुमार साहू, विद्यानंद गुप्ता, गणेश साहू, सत्यदेव प्रसाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

    छठ महापर्व राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन लौकी वितरण सामाजिक कार्य
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleHellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play
    Next Article आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    Related Posts

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    November 12, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

    November 12, 2026

    बच्चों की हत्या कर शव कुएँ में फेंका, दो शव बरामद अन्य की तलाश जारी!

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    Hellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play

    जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

    बच्चों की हत्या कर शव कुएँ में फेंका, दो शव बरामद अन्य की तलाश जारी!

    ऐश्वर्या कश्यप ने बखरी के नए एसडीओ के रूप में संभाला पदभार

    बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल, बेगूसराय रेफर

    वीरपुर में 62 महिला किसानों के बीच 3.15 लाख का बोनस वितरित

    सिमरिया धाम में दूसरी परिक्रमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

    बलान के बदहाल घाटों पर ग्रामीणों ने जगाई आस्था की अलख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.