
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
बखरी-बेगूसराय: बखरी अनुमंडल में नए अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में ऐश्वर्या कश्यप ने योगदान कर पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वे खान एवं भूतत्व विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) के पद पर कार्यरत थे। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही बखरी अनुमंडल प्रशासन की कमान अब उनके हाथों में आ गई है।
वहीं, निवर्तमान एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ का तबादला पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) के पद पर किया गया है। उनके स्थानांतरण के बाद ऐश्वर्या कश्यप ने बखरी अनुमंडल की प्रशासनिक कमान संभाल ली है।
पदभार ग्रहण के अवसर पर डीसीएलआर ललित कुमार सिंह, बीडीओ कुमार मुकेश, सीओ उत्पल हिमवान, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रशांत कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी स्वाति, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शोभित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों ने नए एसडीओ को बधाई दी और अनुमंडल क्षेत्र में विकास व कानून-व्यवस्था को लेकर सहयोग का भरोसा दिलाया।

