
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। छठ महापर्व को लेकर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट डेवलपमेंट फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद तिवारी एवं जिला डिप्टी चेयरमैन सुब्रतो गुहा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट का दौरा किया। इस दौरान घाट की समस्याओं का जायजा लेने के साथ सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई में सहयोग किया।
निरीक्षण के बाद प्रमोद तिवारी ने जिला प्रशासन की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर सभी छठ घाटों की सफाई बेहतर ढंग से कराई जा रही है। प्रशासन का प्रयास सराहनीय है और इससे श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान काफी सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता सरकार, नंद शर्मा एवं मनीष दास सहित टेल्को श्रमिक संघ के सदस्य सरपांडे महात्मा, ललित हुई, सत्यनायक, शिव प्रसाद, अशोक कुमार, सोहन कंकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने छठी मैया से जनकल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।

