
*गम्हरिया की प्रशंसा दीवान को दिल्ली इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर में इंटर्नशिप
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
जिले के गम्हरिया निवासी महिला अधिवक्ता प्रशंसा दीवान ने विधिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए दिल्ली इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (डीआईएसी) में इंटर्नशिप पूरी की है। यह केंद्र दिल्ली हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट के तत्वावधान में संचालित है। प्रशिक्षण के दौरान उनके कार्य और सीखने की लगन से संतुष्ट होकर डीआईएसी कमेटी ने उन्हें इंटर्नशिप प्रमाणपत्र प्रदान किया।
इंटर्नशिप के दौरान प्रशंसा ने मध्यस्थता, कानूनी विवादों के समाधान तथा विधिक शोध से जुड़े कार्यों में योगदान दिया। उनकी कुशाग्रता और कार्य के प्रति लगन को देखते हुए डीआईएसी कमेटी ने उन्हें मेधावी अधिवक्ताओं की सूची में भी शामिल किया। कमेटी की ओर से उनके उज्ज्वल विधिक भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

