
पूंजीडुंगरी में 56 भोग के साथ मना गोवर्धन पूजा महोत्सव
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
श्री श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति, पूंजीडुंगरी की ओर से मंगलवार को गोवर्धन पूजा महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मंदिर में भगवान गोवर्धन की पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गोवंश की रक्षा का संकल्प लिया। पूजा के बाद भगवान को 56 भोग अर्पित किया गया।
समिति के मुख्य संरक्षक अजीत कुमार ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने अहंकार के अंत और सामूहिक सुरक्षा का संदेश दिया था। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। संध्या में मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। आयोजन में समिति अध्यक्ष राम प्रवेश यादव, महासचिव वीरेंद्र राय, कोषाध्यक्ष राजू यादव, रामजी यादव, हरेन्द्र मिश्रा, मुकेश यादव, वरुण यादव समेत सदस्यों का योगदान रहा।

