Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील

     

    बाइट लाइन न्यूज़, सरायकेला

     

    सरायकेला। निर्वाचन संबंधी डिजिटल सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग पांच नवंबर को सोशल मीडिया पर विशेष हैशटैग अभियान चलाएगा। दोपहर 12 से एक बजे तक चलने वाले इस एक घंटे के अभियान में जिले के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आम नागरिकों से भाग लेने की अपील की गई है।

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के समन्वयकों से विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने आमजनों को भी अभियान से जोड़ने की अपील की।

     

    अभियान में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को गूगल प्ले स्टोर से ECINet ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद पांच नवंबर को निर्धारित समय के दौरान ऐप के साथ अपनी सेल्फी या ऐप का स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया अकाउंट पर #DownloadECINet हैशटैग के साथ साझा करना होगा।

     

    उपायुक्त ने जिलेवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और डिजिटल माध्यम से निर्वाचन संबंधी जागरूकता फैलाने में योगदान देने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    Related Posts

    मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    November 4, 2026

    गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड

    November 4, 2026

    पुश्तैनी जमीन से सात पुराने पेड़ काटकर ले जाने का आरोप, जांच की मांग

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील

    मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड

    पुश्तैनी जमीन से सात पुराने पेड़ काटकर ले जाने का आरोप, जांच की मांग

    संथाली को झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा देने की मांग राज्यपाल तक पहुंची

    कालिया दमन अहंकार के नाश का प्रतीक : आलोक कृष्ण शास्त्री

    *प्रेम विवाह के तीन साल बाद आदित्यपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत

    *चोरी के लोहा कारोबार का ठिकाना बने अवैध स्क्रैप टाल! जांच की मांग

    सभापति सुरेश पासवान ने सरायकेला परिसदन में की जिला स्तरीय समीक्षा

    जर्जर पुलिया से हादसे का खतरा, सड़क पर बह रहा खेत का पानी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.