
मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
प्रखंड क्षेत्र एवं आदित्यपुर नगर निगम के अंतर्गत सरायकेला और खरसावां विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बुधवार को बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक के साथ चुनावी पाठशाला आयोजित की गई। निर्वाचन विभाग के निर्देश पर हुई इन बैठकों में मतदाता सूची के सत्यापन और निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान प्रपत्र-दो के तहत नोटिस एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले मतदाताओं की नामवार सूची प्रकाशित कर उपस्थित लोगों को पढ़कर सुनाई गई। साथ ही बैठक में हुई कार्यवाही को संबंधित बीएलओ रजिस्टर में दर्ज किया गया।
इसी क्रम में बड़ाकांकड़ा के मतदान केंद्र संख्या 353 से 361 तक भी बैठक आयोजित की गई। पर्यवेक्षक शंकर सत्पथी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संबंधित बीएलओ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

