Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड

     

    *22 नवंबर को जयपुर में होगा समारोह, आठ देशों की 37 विभूतियां होंगी सम्मानित*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया

     

    शहर के युवा कवि एवं लेखक गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ का चयन मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड-2026 के लिए किया गया है। सम्मान समारोह आगामी 22 नवंबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित सेंट्रल संस्कृत विश्वविद्यालय के न्यू ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम में राज्य के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

     

    संस्था से मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष 16 श्रेणियों में भारत के विभिन्न हिस्सों सहित आठ अन्य देशों की कुल 37 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इनका चयन समाज और राष्ट्रहित में अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर निःस्वार्थ एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया है।

     

    गुरुचरण महतो की कविताएं मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी में भी प्रस्तुत हो चुकी हैं। साहित्यिक लेखन के लिए उन्हें दिल्ली, मथुरा, भोपाल, देहरादून, पटना, भुवनेश्वर, रांची, धनबाद, जमशेदपुर, पुरुलिया, झारग्राम और सरायकेला सहित विभिन्न स्थानों पर दर्जनों सम्मान मिल चुके हैं।

     

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के लिए चयनित होने पर गुरुचरण महतो ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समाज के लोगों को सकारात्मक सोच के साथ निःस्वार्थ भाव से काम करने की प्रेरणा और हौसला देते हैं। उन्होंने समर्पण संस्था के संस्थापक-अध्यक्ष डॉ. दौलत राम माल्या, सचिव कमल नयन खंडेलवाल, संस्था प्रबंधक त्रिलोक माल्या और निर्णायक मंडली के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुश्तैनी जमीन से सात पुराने पेड़ काटकर ले जाने का आरोप, जांच की मांग
    Next Article मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    Related Posts

    आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील

    November 4, 2026

    मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    November 4, 2026

    पुश्तैनी जमीन से सात पुराने पेड़ काटकर ले जाने का आरोप, जांच की मांग

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील

    मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड

    पुश्तैनी जमीन से सात पुराने पेड़ काटकर ले जाने का आरोप, जांच की मांग

    संथाली को झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा देने की मांग राज्यपाल तक पहुंची

    कालिया दमन अहंकार के नाश का प्रतीक : आलोक कृष्ण शास्त्री

    *प्रेम विवाह के तीन साल बाद आदित्यपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत

    *चोरी के लोहा कारोबार का ठिकाना बने अवैध स्क्रैप टाल! जांच की मांग

    सभापति सुरेश पासवान ने सरायकेला परिसदन में की जिला स्तरीय समीक्षा

    जर्जर पुलिया से हादसे का खतरा, सड़क पर बह रहा खेत का पानी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.