

*राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध जांच अभियान, 27 वाहनों से ₹1.73 लाख का जुर्माना वसूला गया*
राष्ट्र संवाद संवाददाता
उपायुक्त श्री राजीव रंजन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री महेश्वरी प्र यादव एवं ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में डिमना चौक से गजानंद फैक्ट्री, धालभूमगढ़ तक विशेष जांच अभियान संचालित किया गया।अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों एवं यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस अभियान में कुल 27 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹1,73,000 का जुर्माना वसूला गया।
जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के विरुद्ध अभियान नियमित चलाया जाएगा। वाहन चालकों एवं परिवहन संचालकों से अपील है कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनधिकृत रूप से वाहन पार्क न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके और आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो।

