

गम्हरिया थाना कांड के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के विरोध में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरे कृष्ण प्रधान के नेतृत्व में गम्हरिया थाना के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद जिले के एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी सिपाही के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
भाजपा नेत्री गीता कोड़ा ने कहा कि पुलिस थाना जैसे सुरक्षित स्थान पर इस तरह की गंभीर घटना सामने आना बेहद चिंताजनक है। महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पीड़िता को न्याय मिलने तक आवाज उठाती रहेगी।
प्रदर्शन में प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, महापौर संजय सरदार, मंगल महतो, उदय सिंहदेव, सुनील श्रीवास्तव, रमेश हांसदा, राकेश मिश्रा, रूपेश वर्मा, सतीश शर्मा, पिंकी मंडल, अभिषेक आचार्य, गुरजीत सिंह, अमरेश गोस्वामी, रश्मि साहू और सुनीता मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

