

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिले के 11 खिलाड़ी चयनित
*टायो कॉलोनी में 19 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, नवंबर के अंतिम सप्ताह में रांची में होगा मुकाबला*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
रांची में नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सरायकेला-खरसावां जिले की टीम का चयन कर लिया गया है। जिला कुश्ती संघ की ओर से रविवार को गम्हरिया की टायो कॉलोनी स्थित अरुणोदय क्लब मैदान में चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 19 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के बाद पुरुष वर्ग से अंकित हांसदा, ज्ञानेंद्र प्रसाद, आर्यन यादव, प्राण दास, प्रीत शर्मा और नीरज कुमार का चयन किया गया। वहीं महिला वर्ग में बबली टुडू, चांदनी महाली, चंदना सिंह, तुलसी सोरेन और पुष्पा सिंह मुंडा चुनी गईं। चयनित 11 पहलवान रांची में होने वाली प्रतियोगिता में जिला टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

