

गम्हरिया थाना कांड: विधायक पूर्णिमा साहू ने महिला आयोग से मांगा हस्तक्षेप
*निष्पक्ष जांच और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप का मामला अब राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंच गया है। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने आयोग से इस प्रकरण में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पीड़िता की सुरक्षा व उसके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
विधायक ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा है कि जिस थाने में पीड़िता को सुरक्षा और न्याय मिलना चाहिए था, वहीं ऐसी घटना का आरोप सामने आना चिंताजनक है। मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और जांच पूरी निष्पक्षता से होनी चाहिए।

