

*lशौर्य यात्रा समिति का नाम बदला, सूरज मंडल बने शौर्य सेवा संघ के अध्यक्ष*l
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
शौर्य यात्रा समिति पोटका एवं राजनगर प्रखंड का पुनर्गठन कर संगठन का नाम बदलकर शौर्य सेवा संघ रखने का निर्णय लिया गया। मोना राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन के विस्तार, युवाओं को जोड़ने और सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों को गति देने पर चर्चा हुई।
सर्वसम्मति से जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल को संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अजय गोप, जयदेव दास, माना गोप और चंचल मंडल को उपाध्यक्ष, आलोक मंडल को महासचिव तथा तनुज दास, चिरंजीत भकत, सूरज पात्रो और समीर प्रधान को सचिव बनाया गया। शुभम साहू को कोषाध्यक्ष और रोहित गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।
रंजन दास, सुरेश महापात्र और आस्तिक गोप को मीडिया प्रभारी बनाया गया। मंटू मंडल, प्रिंस नायक, सुमित प्रधान और रमेश मोदक कार्यक्रम सूचना एवं संपर्क प्रमुख होंगे। सौरभ मंडल, राजीव साहू, समीर गोप और शेखर मोदक को सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। बैठक में 20 सलाहकार सदस्य भी चुने गए।

