Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम अस्पताल से होमगार्ड जवानों को हटाने के आदेश पर भड़का आक्रोश, आम बागान में एसोसिएशन की आमसभा
    Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एमजीएम अस्पताल से होमगार्ड जवानों को हटाने के आदेश पर भड़का आक्रोश, आम बागान में एसोसिएशन की आमसभा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमजीएम अस्पताल से होमगार्ड जवानों को हटाने के आदेश पर भड़का आक्रोश, आम बागान में एसोसिएशन की आमसभा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर :एमजीएम अस्पताल से होमगार्ड जवानों को हटाने के कथित आदेश के विरोध में रविवार को झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने जमशेदपुर के आम बागान मैदान में आमसभा कर विरोध जताया. एसोसिएशन ने निर्णय वापस नहीं लिए जाने पर झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने के साथ लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी है. आमसभा की अध्यक्षता जमशेदपुर जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा सिंह ने की, जबकि संचालन कोल्हान सचिव विनय सिंह ने किया. इसमें प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी, चाईबासा जिला अध्यक्ष चरण चातर, सरायकेला- खरसावां जिला अध्यक्ष प्रकाश पूर्ति, जमशेदपुर जिला महिला प्रतिनिधि रामेश्वरी कालिंदी सहित बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान शामिल हुए. प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने स्वास्थ्य मंत्री से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की. उन्होंने कहा कि अधिकांश होमगार्ड जवान आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और अस्पताल से हटाए जाने की स्थिति में उनके परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो सकता है. जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा सिंह ने कहा कि यदि जवानों को एमजीएम अस्पताल से हटाया गया तो एसोसिएशन झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के साथ आंदोलन करेगा. सभा में जवानों ने रोजगार, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडोरकाशाही में एटक और विभिन्न सेलों की संयुक्त बैठक, संगठन की मजबूती पर जोर
    Next Article विजया गार्डन, जमशेदपुर में स्वर्ग सीनियर लिविंग का शुभारंभ

    Related Posts

    ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल हुए बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता

    November 1, 2026

    दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन पर बिरसानगर थाना में सम्मान समारोह, थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम और स

    November 1, 2026

    घाटशिला में जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर करने का आरोप, जिंदा वारिसों को कागजों में मृत दिखाकर बेची

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल हुए बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता

    दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन पर बिरसानगर थाना में सम्मान समारोह, थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम और स

    घाटशिला में जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर करने का आरोप, जिंदा वारिसों को कागजों में मृत दिखाकर बेची

    चंद्रशेखर मिश्रा को श्रद्धांजलि: भास्कर भवन में उमड़ा जनसैलाब, पक्ष-विपक्ष ने नम आंखों से किया याद

    पुलिस की घेराबंदी से बचकर दिल्ली रवाना हुए कांग्रेस नेता, रामलीला मैदान की रैली में होंगे शामिल

    ऐतिहासिक रैली से हिल गई मोदी की कुर्सी : सुधीर कुमार पप्पू

    भाजपा बारीडीह मंडल महिला मोर्चा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    ग्राहक पंचायत के महिला आयाम,पूर्वी सिंहभूम के द्वारा नये सदस्यों के लिए परिचयात्मक वर्ग का आयोजन

    सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर जमशेदपुर में भव्य समारोह, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    विजया गार्डन, जमशेदपुर में स्वर्ग सीनियर लिविंग का शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.