Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रायजामा के मैदान में पुलिस की पहल, फुटबॉल के साथ बांटी उम्मीद
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    रायजामा के मैदान में पुलिस की पहल, फुटबॉल के साथ बांटी उम्मीद

    News DeskBy News DeskOctober 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायजामा के मैदान में पुलिस की पहल, फुटबॉल के साथ बांटी उम्मीद

     

    *डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा बोले: ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और पुलिस-जनता का भरोसा मजबूत करना सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, खरसावां

     

    खरसावां के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र रायजामा में पुलिस प्रशासन की ओर से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। आसपास के गांवों की टीमों ने इसमें उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा और एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया।

     

    डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय व मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करना है। पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ सामाजिक विकास और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में भी भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें अवसर और मंच देने की है। खेल से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। उन्होंने ग्रामीणों से अफीम की अवैध खेती नहीं करने तथा युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में ऊर्जा लगाने की अपील की।

     

    एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग से पुलिस के प्रति लोगों की झिझक दूर होगी और आपसी विश्वास मजबूत होगा। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को फुटबॉल जर्सी, ट्रॉफी और खेल सामग्री दी गई। स्कूली बच्चों के बीच किताबें, कॉपियां, कलम, पेंसिल, धोती-साड़ी और खाद्य सामग्री वितरित की गई।

     

    मौके पर डीएसपी दुसरू बानसिंग, राजेश टुडू, खरसावां थाना प्रभारी राहुल सिंह, सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, कुचाई थाना प्रभारी रविन्द्र मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी नरसिंह मुंडा, आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान, मुखिया मंगल सिंह मुंडा, ग्राम मुंडा गोपाल चंद्र मुंडा सहित पुलिसकर्मी और ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिताबी पढ़ाई से आगे बढ़े कदम, ‘सृजन’ में दिखी इंजीनियरिंग की रचनात्मकता
    Next Article आईडीटीआर में 120 युवाओं का तकनीकी प्रशिक्षण पूरा

    Related Posts

    बदहाल सड़क से बेहाल ग्रामीण, पांच किमी का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट

    November 1, 2026

    चांडिल में अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    November 1, 2026

    कुशपुतुल के ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बदहाल सड़क से बेहाल ग्रामीण, पांच किमी का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट

    चांडिल में अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    कुशपुतुल के ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन

    चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा*l

    मोहनपुर के जंगल में पेड़ से लटकता मिला 20 वर्षीय युवक का शव

    गम्हरिया थाना कांड के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन

    राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिले के 11 खिलाड़ी चयनित

    शताब्दी वर्ष पर जमशेदपुर में भव्य शाखा संगम, 213 शाखाओं के स्वयंसेवक हुए एकत्रित

    सरायकेला में जेएचटीईटी शांतिपूर्ण संपन्न, 16,315 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

    भाजपा नेता अनिल सिंह का खुला पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.