Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इलाज सेवा है, लूट का लाइसेंस नहीं!
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    इलाज सेवा है, लूट का लाइसेंस नहीं!

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इलाज सेवा है, लूट का लाइसेंस नहीं!

    पूर्वी सिंहभूम में स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता पर सवाल, शिकायतों के बावजूद सिविल सर्जन कार्यालय मौन क्यों?

    धीरज कुमार सिंह
    अस्पताल में मरीज जिंदगी बचाने की उम्मीद लेकर पहुंचता है, लेकिन कई बार इलाज का बिल ही उसके परिवार के लिए नई मुसीबत बन जाता है। डॉक्टर की फीस, जांच, बेड, ऑपरेशन और दवाइयों के खर्च की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलना स्वास्थ्य व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

    केंद्र सरकार ने अस्पतालों में सेवाओं और सुविधाओं की दरें प्रमुखता से प्रदर्शित कराने तथा मौजूदा नियमों के अनुपालन की समीक्षा करने का आग्रह किया है। झारखंड में भी संबंधित प्रावधान लागू हैं। ऐसे में सवाल है कि नियमों का पालन आखिर सुनिश्चित कौन करेगा?

    *पूर्वी सिंहभूम में शिकायतें, फिर भी कार्रवाई का इंतजार*

    पूर्वी सिंहभूम में इस मामले पर स्वास्थ्य विभाग का उदासीन रवैया गंभीर सवाल पैदा करता है। कई बार शिकायतों के बावजूद सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने की बात सामने आती है। यदि शिकायतों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई ही नहीं होगी, तो मरीजों को राहत कैसे मिलेगी? विभाग को स्पष्ट करना चाहिए कि अस्पतालों में रेट चार्ट के नियमों का कितना पालन हो रहा है और उल्लंघन पर अब तक क्या कदम उठाए गए हैं।
    रेट चार्ट महज दीवार की सजावट नहीं, मरीज के अधिकार और अस्पताल की जवाबदेही का प्रतीक है। इलाज से पहले खर्च की जानकारी, मदवार बिलिंग और अतिरिक्त वसूली की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच अनिवार्य होनी चाहिए।
    जिला स्वास्थ्य प्रशासन नियमित निरीक्षण करे और लापरवाही बरतने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करे। केवल निर्देश जारी करने से व्यवस्था नहीं सुधरेगी, जमीन पर परिणाम दिखने चाहिए।
    सवाल सीधा है जब नियम मौजूद हैं और शिकायतें भी हो रही हैं, तो मरीजों को राहत के लिए इंतजार क्यों करना पड़ रहा है? इलाज सेवा है, केवल कारोबार नहीं। मरीज की मजबूरी और प्रशासन की चुप्पी, दोनों ही जवाबदेही से बचने का बहाना नहीं बन सकते।

    *बॉक्स*

    बड़ा सवाल **कितने नर्सिंग होम के पास वैध कागजात, कितने कर रहे नियमों का पालन?**
    पूर्वी सिंहभूम में कितने निजी अस्पताल और नर्सिंग होम वैध रूप से पंजीकृत हैं?
    कितने संस्थानों के पास आवश्यक लाइसेंस और अन्य अनिवार्य दस्तावेज हैं?
    कितने अस्पतालों में सरकार के निर्देशानुसार रेट चार्ट प्रदर्शित किया गया है?
    शिकायतों के बाद सिविल सर्जन कार्यालय ने कितने संस्थानों की जांच की और कितनों पर कार्रवाई हुई?

    *आखिर सिविल सर्जन कार्यालय कुंभकर्णी नींद में क्यों है? स्वास्थ्य विभाग इन सवालों पर सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट करे। मरीजों के हित से जुड़े मामले में चुप्पी नहीं, जवाबदेही जरूरी है।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामकृष्णा ग्रुप में श्रमिक आंदोलन ने खड़े किए कई सवाल
    Next Article मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    Related Posts

    प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का सख्ती से हो पालन : संजीव सरदार

    October 29, 2026

    *बैंकों की सुरक्षा जांचने निकले डीएसपी, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    October 29, 2026

    मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का सख्ती से हो पालन : संजीव सरदार

    *बैंकों की सुरक्षा जांचने निकले डीएसपी, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    इलाज सेवा है, लूट का लाइसेंस नहीं!

    रामकृष्णा ग्रुप में श्रमिक आंदोलन ने खड़े किए कई सवाल

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत भाजपा नेताओं ने चन्द्रशेखर मिश्रा को दी श्रद्धांजलि

    इंडस्ट्री–एकेडेमिया कॉन्क्लेव में शामिल हुईं सोना देवी विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. नीत नयना

    प्रशासन की कार्रवाई के 48 घंटे बाद फिर खुलीं पटाखा दुकानें

    जादूगोड़ा में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का निर्जला व्रत

    उत्कल ऑटोमोबाइल में हादसा, घायल वेल्डर की इलाज के दौरान मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.