कार्तिक उरांव की जयंती पर विधायक सविता महतो ने किया नमन
राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल
चांडिल प्रखंड के चांदुडीह में बाबा कार्तिक उरांव की जयंती पर ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कार्तिक उरांव ने आदिवासी समाज के उत्थान और हक-अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्शों और विचारों को अपनाकर समाज को आगे बढ़ाने की जरूरत है। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, निताई उरांव, मुखिया कुनाराम मांझी सहित अन्य उपस्थित थे।

