Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन से पार्टी मे
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन से पार्टी मे

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर, गुरुवार को होगी अंतिम संस्कार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकलने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया। वहां से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाने के क्रम में उनका दुःखद निधन हो गया।

    उनके निधन की खबर मिलते ही जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे। सभी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

    चंद्रशेखर मिश्रा के निधन से भाजपा परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। उनके यूं असमय जाने से पार्टी ने एक अनुभवी और समर्पित नेता को खो दिया है। उनके निधन से कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी गई।

    गुरुवार को निकलेगी अंतिम यात्रा:

    चंद्रशेखर मिश्रा की अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह 11 बजे भालूबासा के इंद्रानगर स्थित उनके आवास से निकलेगी। अंतिम यात्रा भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअर्णव तूफान की मार: जादूगोड़ा-नरवापहाड़ में पानी में डूबी धान की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता
    Next Article ‘रंगोदय 2026’ में गीता थिएटर जमशेदपुर का जलवा, मिले पांच पुरस्कार

    Related Posts

    टंडवा में पुलिस व राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

    November 25, 2026

    चतरा: टंडवा में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, आम्रपाली एवीएस व चौपारण गोलीकांड का मुख्य शूटर आनंद कुमार घायल।

    November 25, 2026

    बांग्लादेश की सियासी आग और भारत की कूटनीतिक चुनौती

    November 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टंडवा में पुलिस व राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

    चतरा: टंडवा में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, आम्रपाली एवीएस व चौपारण गोलीकांड का मुख्य शूटर आनंद कुमार घायल।

    बांग्लादेश की सियासी आग और भारत की कूटनीतिक चुनौती

    जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस- 25 नवंबर 2026

    आजम खान: आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती

    *नियोजन के लिए चयनित युवाओं को काम से रोकने पर तनाव, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    बहरागोड़ा सीएचसी में 30 यूनिट रक्त संग्रह

    चार लाख मेहमानों के भोजन की व्यवस्था, घुड़दौर की तैयारी पुरी, ऐसे हो रही शिवांगी की शादी!

    जिले में 49 और परिवारों ने नए आवास में किया गृह प्रवेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.