अर्णव तूफान की मार: जादूगोड़ा-नरवापहाड़ में पानी में डूबी धान की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : अर्णव तूफान का असर जादूगोड़ा नरवा पहाड़ क्षेत्र के धान की फसलों पर पड़ा है। इधर रुक रुक कर हो रही बारिश व हल्की हवा का झोंका ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। धान कटाई के वक्त ही 28 _ 29 अक्टूबर को अर्णव तूफान की चेतावनी व बारिश की वजह से धान की खड़ी फसल खेतों में गिरे पड़े है। क्षेत्र में साल में एक ही फसल होती है। जिसके भरोसे पूरा परिवार का भरण पोषण होता है। अर्णव तूफान ने उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। जिसको लेकर क्षेत्र के किसान चिंतित है वही यह क्षेत्र हाथियों के आतंक से भी त्रस्त है व अब अर्णव तूफान ने किसानों की धान की फसल की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

