*अन्नदाताओं के चेहरे पर लौटेगी मुस्कान, 30 अक्टूबर को खाते में आएंगे 2000 रुपये*
*दीपावली एवं छठ पर्व से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अन्नदाताओं को गिफ्ट*
राष्ट्र संवाद संवाददाता
_*नितेश सिंह राजपूत*_
*बखरी-बेगूसराय*
अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी है। दीपावली एवं छठ पर्व से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानों को बड़ा गिफ्ट देने जा रहे हैं।पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है।
केंद्र सरकार 30 अक्टूबर को देश के किसानों के बैंक खातों में 2000-2000 रुपये की राशि ट्रांसफर करने जा रही है। कृषि मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक घोषणा x पर कर दी है, जिसके बाद से किसान परिवारों में उत्साह का माहौल है।
इस योजना के तहत किसानों को खेती-किसानी के खर्च के लिए हर साल 6000 रुपये की मदद तीन किस्तों में दी जाती है। पिछली किस्त 20 जून को आई थी और अब चार महीने बाद फिर से खाते में राशि आने वाली है।
*हालांकि कुछ किसानों को ध्यान देने की जरूरत है।*
जिन किसानों ने अभी तक e-KYC पूरी नहीं कराई है या जिनके बैंक खाते में आधार लिंक नहीं है, उनका पैसा अटक सकता है। ऐसे में समय रहते http://pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि 30 अक्टूबर को पैसा सीधे आपके खाते में पहुंच सके।

