चंदौर में बलराम पेट्रोल पंप का शिलान्यास, पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी की भी मिलेगी सुविधा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
भगवानपुर//संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चंदौर में ईंधन आपूर्ति की सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में पहल की गई है। यहां बलराम पेट्रोल पंप का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास समारोह में भाजपा नेता राज किशोर सिंह, हेमंत चौधरी, पंकज कुशवाहा और सोनू तांती सहित कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से आधारशिला रखी।
इस अवसर पर पेट्रोल पंप के मालिक बलराम प्रसाद सिंह ने कहा कि पंप के माध्यम से ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
पेट्रोल पंप शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को ईंधन की उपलब्धता के साथ बेहतर सेवा मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
