दुर्गा पूजा में बेहतर सुरक्षा के लिए काण्ड्रा थाना प्रभारी का अभिनंदन
*शांतिपूर्ण पूजा और रावण दहन संपन्न कराने पर एसपी व पुलिस बल के प्रति जताया आभार*
मृत्युंजय बर्मन,
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
दुर्गा पूजा और रावण दहन के दौरान प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर काण्ड्रा की आम जनता की ओर से थाना प्रभारी विनोद तिर्की का अभिनंदन किया गया। इस दौरान सरायकेला के एसपी और पुलिस बल के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस की भूमिका की सराहना की। साथ ही आपसी सहयोग और जनसहभागिता के माध्यम से पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने काण्ड्रा के लोगों को सरल और शांत स्वभाव का बताते हुए काली पूजा, दीपावली और छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।
मौके पर आनंद वार्ष्णेय, डॉ. जोगिंदर प्रसाद, पूर्व मुखिया सुबोध सिंह, मृत्युंजय बर्मन, के. दुर्गा राव, राजेश वर्मा, हरेकृष्ण मालवीय, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

