Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खोदावंदपुर में खाद की किल्लत, जरूरत के मुताबिक किसानों को नहीं मिल रहा रासायनिक उर्वरक
    Business Headlines कारोबार पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    खोदावंदपुर में खाद की किल्लत, जरूरत के मुताबिक किसानों को नहीं मिल रहा रासायनिक उर्वरक

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खोदावंदपुर में खाद की किल्लत, जरूरत के मुताबिक किसानों को नहीं मिल रहा रासायनिक उर्वरक
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    राजेश कुमार,खोदावंदपुर/बेगूसराय। रबी फसलों की बुआई का मौसम शुरू हो गया है, लेकिन खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में किसानों को जरूरत के मुताबिक रासायनिक खाद नहीं मिल पा रहा है. खाद की कमी और ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. किसानों का कहना है कि खाद लेने के लिए प्ले स्टोर से एफएफएस एप डाउनलोड कर ऑर्डर बुक करना पड़ रहा है. सर्वर डाउन रहने और ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने के कारण खासकर कम पढ़े-लिखे किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. खाद की किल्लत के बीच किसानों को निजी दुकानों से महंगे दाम पर खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. किसानों के अनुसार सरसों और गेहूं की बुआई के लिए डीएपी एवं पोटाश की जरूरत होती है, जबकि फसल की बढ़वार के दौरान सिंचाई के बाद यूरिया की आवश्यकता पड़ती है. समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से बुआई और खेती का काम प्रभावित होने की आशंका है. प्रखंड क्षेत्र में खाद की कई निबंधित दुकानें हैं, लेकिन किसानों का आरोप है कि दुकानों में जरूरत के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध नहीं है.
    पैक्स और व्यापार मंडल में ही मिल रहा डीएपी:-
    मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल खोदावंदपुर पैक्स गोदाम और बाड़ा व्यापार मंडल में ही डीएपी खाद उपलब्ध होने की जानकारी मिली है. किसानों ने बताया कि खोदावंदपुर पैक्स में डीएपी 1,400 रुपये प्रति बोरा और एनपीके 1,500 रुपये प्रति बोरा की दर से दिया जा रहा है. किसानों का आरोप है कि एक बोरा खाद लेने वाले किसानों को छोड़कर अन्य किसानों को अलग से नैनो और जाइम लेने के लिए प्रेरित किया जाता है, इससे उन पर अतिरिक्त खर्च का बोझ पड़ता है. किसानों ने खाद वितरण की व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और जरूरत के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की है.
    सर्वर डाउन से ऑनलाइन बुकिंग में परेशानी:-
    किसानों ने बताया कि अक्सर सर्वर डाउन रहने के कारण वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पाती है. उनका आरोप है कि बड़े किसान ऑनलाइन बुकिंग कर व्यापार मंडल से खाद प्राप्त कर लेते हैं, जबकि छोटे किसानों को जरूरत के समय खाद के लिए भटकना पड़ता है. किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि बिचौलियों को आसानी से पर्याप्त मात्रा में खाद मिल जाती है, लेकिन वास्तविक जरूरतमंद किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है.
    निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई:-
    इस संबंध में खोदावंदपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि व्यापार मंडल के खाद गोदाम को लीज पर इफको कंपनी को दिया गया है. गोदाम में इफको कंपनी के कर्मियों द्वारा ही किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही है.
    वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी रश्मि कुमारी ने बताया कि खाद दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया गया है. यदि कोई दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेते पकड़ा जाता है, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरात्रि ड्यूटी के विरोध में बरौनी पीएचसी के एएनएम ने विरोध जताया।
    Next Article गायों की सेवा के लिए सुशील केजरीवाल ने दिए 11 हजार रुपये

    Related Posts

    काण्ड्रा में युवक का पर्स गुम, सनहा दर्ज

    October 25, 2026

    दुर्गा पूजा में बेहतर सुरक्षा के लिए काण्ड्रा थाना प्रभारी का अभिनंदन

    October 25, 2026

    आदित्यपुर सार्वजनिक काली पूजा 54वें वर्ष में

    October 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casino zonder verificatie spelen: waar snelheid op de speler wacht

    काण्ड्रा में युवक का पर्स गुम, सनहा दर्ज

    Big Bass Bonanza met iDEAL: stortingen, kassa en doorlooptijd onder de loep

    Sloten met hoge volatiliteit kiezen: een praktische keuze voor wie de uitkomst verdraagt

    दुर्गा पूजा में बेहतर सुरक्षा के लिए काण्ड्रा थाना प्रभारी का अभिनंदन

    आदित्यपुर सार्वजनिक काली पूजा 54वें वर्ष में

    एस टाइप मैदान में पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    300 सीएफटी के चालान पर 700 से 800 सीएफटी बालू, छह हाइवा जब्त

    जल्द होगी जमीन की मापी : ईचागढ़ थाना प्रभारी

    जन चेतना समिति के रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.