रात्रि ड्यूटी के विरोध में बरौनी पीएचसी के एएनएम ने विरोध जताया।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बीहट /बेगूसराय
बरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रात्रि ड्यूटी को लेकर एएनएम और पीएचसी प्रभारी के बीच विवाद हो गया। रात्रि ड्यूटी करने से इनकार करते हुए एएनएम ने पीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव कुमार के खिलाफ विरोध किया। इससे स्वास्थ्य केंद्र में कुछ समय तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।जानकारी के अनुसार, सिमरिया के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि ड्यूटी लगाए जाने को लेकर एएनएम ने आपत्ति जताई। इस पर पीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि सरकारी सेवा में रहने के कारण निर्धारित ड्यूटी का पालन करना होगा। प्रभारी के इस निर्देश पर एएनएम ने विरोध जताते हुए प्रभारी के साथ वाद विवाद चला रहा।
मामले को सुलझाने के लिए पीएचसी कर्मचारी संघ के नेता मुरारी कुमार ने काफी प्रयास किया। उन्होंने एएनएम को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़ी रहीं और ड्यूटी को लेकर अपनी असहमति जताती रहीं।
वहीं कर्मचारी महासंघ से संबद्ध संघ की प्रखंड इकाई की अध्यक्षता में स्थानीय समस्याओं पर विचार-विमर्श किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, बैठक में लिए गए निर्णयों का विस्तृत विवरण स्पष्ट नहीं है।
रात्रि ड्यूटी को लेकर उत्पन्न इस विवाद ने स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की ड्यूटी व्यवस्था और उनकी मांगों के समाधान को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

