Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निशानेबाज मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ दूसरा स्वर्ण जीता
    Breaking News Headlines खेल राष्ट्रीय

    निशानेबाज मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ दूसरा स्वर्ण जीता

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नागोया, 23 अक्टूबर (भाषा) भारतीय पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में शुक्रवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस एसएच1 स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता ।

    मोना ने 357 . 5 स्कोर करके इन खेलों में दूसरा स्वर्ण अपने नाम किया ।

    इससे पहले विश्व रिकॉर्ड 356 का था जो स्वीडन की अन्ना बेंसन के नाम था। उन्होंने इस साल जुलाई में यह रिकॉर्ड बनाया था ।

    चीन की झांग कुइपिंग ने 353 . 7 अंक लेकर रजत और दक्षिण कोरिया की किम मियुंग ने 344 . 4 अंक के साथ कांस्य पदक जीता । भारत की अवनि लेखरा 333 . 2 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही ।

    38 वर्ष की मोना ने नीलिंग सीरिज में 101 . 4 के स्कोर के साथ शुरू किया और प्रोन के बाद स्कोर 203 . 5 हो गया । इसके बाद पहली दो स्टैंडिंग सीरिज में वह 256.5 और 307.3 तक पहुंची । आखिर में उन्होंने 317.7, 328.0, 338.1 और 347.7 के बाद कुल 357.5 स्कोर बनाया ।

    पैरा निशानेबाजी में एसएच1 श्रेणी उन एथलीटों के लिए है जिनके निचले या ऊपरी अंगों में कोई शारीरिक अक्षमता है लेकिन जो बिना किसी गन स्टैंड या सहारे के अपने हाथों से ही बंदूक का वजन संभाल सकते हैं।

    मोना ने इससे पहले महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में खेलों के रिकॉर्ड के साथ 250 अंक लेकर स्वर्ण जीता था जबकि लेखरा को रजत पदक मिला था ।

    राजस्थान के सीकर में जन्मी और अब जयपुर में रहने वाली मोना को नौ महीने की उम्र में ही पोलियो हो गया था जिससे उनके दोनों पैर खराब हो गए और वह व्हीलचेयर पर निर्भर हो गई ।

    विकलांगता के कारण सामाजिक उलाहना की परवाह किये बिना उन्होंने शॉटपुट, चक्काफेंक, भालाफेंक और भारोत्तोलन में भी हाथ आजमाये । दो बच्चों की मां मोना ने दिसंबर 2021 से निशानेबाजी शुरू की ।

    उन्होंने क्रोएशिया में 2023 में विश्व कप में पदार्पण करके मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य जीता । दिल्ली में 2024 विश्व कप में उन्होंने एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीतकर पैरालम्पिक का कोटा हासिल किया ।

    पेरिस पैरालम्पिक में पदार्पण करके उन्होंने महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में कांस्य जीता ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंरा की स्थापना के 80 साल बाद भी शांति कायम करने के लिए जूझ रही सुरक्षा परिषद: भारत
    Next Article झोटा की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा

    Related Posts

    आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल पर डीजल में आग लगने से पांच लोगों की मौत

    October 24, 2026

    यूपी MLC चुनाव में बवाल: अखिलेश बोले- BJP ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी’ खोले, आगरा में सपा प्रत्याशी रो पड़े

    October 24, 2026

    चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद उजागर, दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव से की वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल पर डीजल में आग लगने से पांच लोगों की मौत

    यूपी MLC चुनाव में बवाल: अखिलेश बोले- BJP ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी’ खोले, आगरा में सपा प्रत्याशी रो पड़े

    चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद उजागर, दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव से की वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत

    परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल 2060 तक तीन गुना से अधिक बढ़ने की संभावना: संरा

    केन्या में इबोला संक्रमण के कारण दूसरी मौत

    हैदराबाद हवाई अड्डे पर 1.56 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त, दो यात्री गिरफ्तार

    कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने

    बहराइच में 10 वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कारावास की सजा

    Microsoft का AI डॉक्टरों से दोगुना सटीक, मरीज से सवाल पूछकर चरणबद्ध तरीके से करेगा बीमारी की पहचान

    स्टारलिंक के खिलाफ स्वदेशी जागरण मंच का प्रदर्शन, पीएम मोदी से भारत में संचालन की अनुमति नहीं देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.