Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुरामडीह माइंस मैनेजर के पद पर वर्षों से जमे अधिकारी के मामले की समीक्षा करेगा UCIL प्रबंधन
    Business Uncategorized अपराध खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड

    तुरामडीह माइंस मैनेजर के पद पर वर्षों से जमे अधिकारी के मामले की समीक्षा करेगा UCIL प्रबंधन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तुरामडीह माइंस मैनेजर के पद पर वर्षों से जमे अधिकारी के मामले की समीक्षा करेगा UCIL प्रबंधन

    दो साल में चार बार तबादला, जबकि कई अधिकारी पांच से सात वर्षों से एक ही पद पर काबिज; तबादला नीति में पक्षपात को लेकर उठे सवाल

    कौन है तुरामडीह माइंस मैनेजर मनोज मिश्रा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा | राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    तुरामडीह माइंस मैनेजर मनोज मिश्रा के वर्षों से एक ही पद पर बने रहने को लेकर राष्ट्र संवाद में प्रकाशित खबर का असर दिखने लगा है। खबर सामने आने के बाद यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) के शीर्ष प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी समीक्षा करने की बात कही है।
    नए अधिकारी ने कही जांच-पड़ताल की बात
    UCIL के एक वरिष्ठ अधिकारी ने राष्ट्र संवाद से बातचीत में कहा, “यह मामला हमारे संज्ञान में आया है। मैं अभी नया आया हूं। यह गंभीर मामला है। इस पर UCIL प्रबंधन को ही निर्णय लेना है। मामले की जांच-पड़ताल की जाएगी।”
    प्रबंधन के इस रुख के बाद लंबे समय से एक ही पद पर जमे अधिकारियों और तबादला नीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, हीरक जयंती समारोह के बाद उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कुछ अधिकारियों के तबादले की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।
    एक ही कंपनी में तबादले के अलग-अलग नियम क्यों?
    UCIL में अधिकारियों के तबादलों को लेकर कथित असमानता पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि तुरामडीह जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कुछ अधिकारी पांच से सात वर्षों से एक ही स्थान पर बने हुए हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ अधिकारियों का महज दो वर्षों में चार बार तक तबादला किया जा चुका है।
    इस स्थिति ने कंपनी की तबादला नीति में समानता और पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े किए हैं। बार-बार तबादले का सामना करने वाले अधिकारियों के बीच भी नाराजगी की चर्चा है। उनका सवाल है कि यदि कुछ अधिकारियों का बार-बार स्थानांतरण किया जा सकता है, तो महत्वपूर्ण पदों पर वर्षों से तैनात अधिकारियों के मामले में भी समान नीति क्यों नहीं अपनाई जाती?
    केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संवेदनशील पदों पर निर्धारित अवधि के बाद रोटेशन का मुद्दा भी इस विवाद के केंद्र में है। हालांकि, संबंधित पदों पर लागू नियमों और उनके पालन की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

    समीक्षा के बाद कार्रवाई पर टिकी निगाहें

    UCIL प्रबंधन की ओर से मामले की समीक्षा किए जाने की बात सामने आने के बाद अब संभावित प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर निगाहें टिकी हैं। हालांकि, अभी तक किसी अधिकारी के तबादले या अन्य कार्रवाई का आधिकारिक आदेश जारी होने की पुष्टि नहीं हुई है।
    राष्ट्र संवाद इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। अब देखना होगा कि प्रबंधन की समीक्षा के बाद वर्षों से एक ही पद पर तैनात अधिकारियों और बार-बार तबादले का सामना कर रहे कर्मचारियों के मामले में क्या निर्णय लिया जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपत्रकारिता के आदर्श ब्रह्मदेव सिंह शर्मा ‘गुरुजी’
    Next Article किस्तों पर खरीदा अवैध हथियार, रकम नहीं चुका पाए तो बेचने निकले; तीन नाबालिग निरुद्ध, एक गिरफ्तार

    Related Posts

    नाला विवाद में युवक की पिटाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

    October 12, 2026

    सड़क हादसे में मारे गए तीन युवकों के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    October 12, 2026

    राजस्व लक्ष्य पूरा करें, विलंब करने वाले संवेदक होंगे ब्लैकलिस्ट

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नाला विवाद में युवक की पिटाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सड़क हादसे में मारे गए तीन युवकों के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    राजस्व लक्ष्य पूरा करें, विलंब करने वाले संवेदक होंगे ब्लैकलिस्ट

    दुर्गापूजा में सीसीटीवी से निगरानी, भीड़ वाले पंडालों पर विशेष नजर

    शिलान्यास हुआ, काम नहीं, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    बालीजुड़ी की कृषक पाठशाला में काला नमक धान की खेती आकर्षण

    काण्ड्रा में कंटेनर के धक्के से महिला घायल

    पूजा पंडाल उद्घाटन के लिए सांसद को न्योता

    काला बिल्ला लगाकर कर्मचारियों का विरोध, बोले: जांच हो निष्पक्ष

    भाजपा के प्रदर्शनकारियों के स्वागत के लिए कांग्रेस ने की थी गुलाब के फूल और जलपान की व्यवस्था: रजनीश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.