चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप, कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
लखनऊ। कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद से सड़क तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी।
वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने लखनऊ में राहुल गांधी के पोस्टर फाड़े जाने की घटना को भाजपा की हताशा और राजनीतिक कुंठा करार दिया। कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची से कथित तौर पर करीब 13 करोड़ नाम हटाए जाने पर सवाल उठाते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने की बात कही।

