ब्रह्मर्षि महिला लक्ष्मी नगर इकाई का गठन, आशा मिश्रा बनीं अध्यक्ष
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की लक्ष्मी नगर इकाई की ओर से आजाद बस्ती, जेम्को में राज किशोर सिंह के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लक्ष्मी नगर इकाई के अध्यक्ष राकेश शाही ने की। इस दौरान नारी शक्ति को जागृत करने, महिलाओं के सर्वांगीण विकास, शोषण एवं अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाने और महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से ब्रह्मर्षि महिला लक्ष्मी नगर इकाई का गठन किया गया।
गठित इकाई में सीमा मिश्रा को मुख्य संरक्षक, आशा मिश्रा को अध्यक्ष, हिरामणि पाण्डेय को कार्यकारी अध्यक्ष, संगीता सिंह को महासचिव, पिंकी सिंह को कोषाध्यक्ष तथा सुनीता मिश्रा को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, जय माला पाण्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सुनीता कुमारी, बबिता देवी और मिंटू देवी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उषा तिवारी, नीलू देवी, रश्मि कुमारी, ममता देवी, प्रेम लता देवी, विनू रंजन, मीरा देवी, पूनम देवी, चिंता देवी, आशा देवी और विभा देवी को शामिल किया गया।
बैठक में महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाने, उनके साथ होने वाले शोषण एवं अत्याचार को रोकने तथा उन्हें सामाजिक रूप से जागरूक और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने महिला इकाई के गठन को समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
बैठक में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर के केंद्रीय अध्यक्ष रामनारायण शर्मा, कार्यकारी महासचिव महेश तिवारी, लक्ष्मी नगर इकाई के महासचिव मंटू मिश्रा, विजय शंकर पाण्डेय, विनय सिंह और राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
बैठक का संचालन जिला सचिव शशि कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बबलू जी ने किया।

