Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो में पेयजल संकट पर जदयू सख्त, उपायुक्त ने आज रात तक समाधान का दिया आश्वासन; पानी नहीं तो बिल नह
    Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    मानगो में पेयजल संकट पर जदयू सख्त, उपायुक्त ने आज रात तक समाधान का दिया आश्वासन; पानी नहीं तो बिल नह

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो में पेयजल संकट पर जदयू सख्त, उपायुक्त ने आज रात तक समाधान का दिया आश्वासन; पानी नहीं तो बिल नहीं

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और तत्काल समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई दिनों से विभिन्न मोहल्लों में नियमित जलापूर्ति बाधित है। मानगो पेयजलापूर्ति योजना के मुख्य वाटर वर्क्स और ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित इंटकवेल के छह में से चार पंप बंद हैं। वहीं, बालीगुमा पानी टंकी के पाइप कनेक्शन और कुमरूम बस्ती की पानी टंकी से कम जल प्रवाह के कारण भी लोगों को परेशानी हो रही है। जदयू ने कहा कि जब जनता को नियमित पानी नहीं मिल रहा है, तो पानी का बिल वसूलना उचित नहीं है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि पानी नहीं तो बिल नहीं। उपायुक्त ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक निर्देश जारी करने और आज रात तक समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया। जदयू ने चेतावनी दी कि जल्द राहत नहीं मिलने पर आम जनता के साथ लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।

    प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, नीरज सिंह, पप्पू सिंह, शेषनाथ पाठक, मानगो नगर निगम अध्यक्ष विकास साहनी, प्रकाश कोया, दीपक गौड़, प्रेम सक्सेना, पवन सिंह, हेमंत पाठक, हरबिंदर सिंह, विनोद सिंह, अभय सिंह, चुन्नू भूमिज, बबलू कुमार, अर्जुन यादव, मुश्ताक अहमद, दिनेश कुमार सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, त्रिलोचन सिंह, बृजेंद्र सिंह, शिरीन अख्तर, नीलरंजन श्रीवास्तव, अशोक कुमार, जसपाल सिंह, गणेश चंद्रा और टुनटुन सिंह सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछोटा गोविंदपुर निवासी ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन
    Next Article दुर्गा पूजा में फूलों की मांग छह गुना बढ़ी, कीमतों में भारी उछाल

    Related Posts

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    October 11, 2026

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    October 11, 2026

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    सस्ता डेटा या तेज उपग्रह नेटवर्क: भारत के लिए कौन है बेहतर?

    पत्रकारिता पर हमले के लिए सिर्फ सत्ता नहीं, समाज भी जिम्मेदार है

    54वें फुटबॉल महाकुंभ में जूनियर फाइटर चैंपियन, 1.20 लाख का पुरस्कार

    भवानी यूथ क्लब की भव्य कलश यात्रा, दुर्गापूजा महोत्सव शुरू

    बखरी में लंपी वायरस की दस्तक से पशुपालकों में चिंता,12 से शुरू होगा टीकाकरण

    सीने पर कलश रख चार साल से मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं शंकर यादव

    दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा लेने बारो पहुंचे एसडीओ नीरज सिन्हा,

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.