ACB कार्रवाई के दौरान चतरा अनुमंडल कार्यालय में हाई-वोल्टेज ड्रामा.
एसीबी हजारीबाग की टीम ने चतरा एसडीओ कार्यालय के लिपिक वासुदेव राम को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि भूमि वाद का लंबित जजमेंट लिखने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी। गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम कार्यालय में दस्तावेजों को खंगाल रही थी। इसी दौरान कर्मचारियों ने एसीबी टीम पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कर्मियों का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान एक गैर-विभागीय युवक भी कमरे में मौजूद था, जिसे एसीबी अधिकारी अपना कर्मी बता रहे थे। करीब आधे घंटे तक कार्यालय में हंगामा चलता रहा।


