Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » *EOU की छापेमारी
    Breaking News Business Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    *EOU की छापेमारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *EOU की छापेमारी
    मुजफ्फरपुर में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के फ्लैट से 50 लाख कैश बरामद, EOU की छापेमारी से मचा हड़कंप..आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOU का बड़ा एक्शन, बिहार के 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने योजना एवं विकास विभाग, मुंगेर में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह EOU की अलग-अलग टीमों ने बिहार के चार जिलों में उनके पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

    मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नया टोला स्थित राधिका अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 2F में भी सुबह से EOU की टीम तलाशी ले रही है। तलाशी के दौरान फ्लैट से 50 लाख रुपये कैश बरामद किए गए हैं। इसके अलावा कई बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, गहने और अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी टीम को मिले हैं। बरामद नकदी की गिनती के लिए मशीन मंगाई गई है। EOU की कार्रवाई जारी है।

    *83.53 लाख की आय से अधिक संपत्ति का आरोप

    EOU के अनुसार, नारद कुमार दास के खिलाफ आय के वैध स्रोतों से 83 लाख 53 हजार 200 रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित करने का प्राथमिक साक्ष्य मिला है। यह राशि उनकी ज्ञात आय से करीब 64.93 प्रतिशत अधिक बताई गई है।
    इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 28/26, दिनांक 7 अक्टूबर 2026 दर्ज किया गया है। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत दर्ज किया गया है।

    *पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

    विशेष निगरानी न्यायालय, पटना से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद 8 अक्टूबर को EOU ने एक साथ पांच ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की।
    सभी स्थानों पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में EOU की टीमें दस्तावेज, बैंक खाते, निवेश, जमीन के कागजात, नकदी और अन्य संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं।

    *मुजफ्फरपुर में पहले भी पदस्थ रह चुके हैं नारद कुमार दास
    बताया जा रहा है कि कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास पूर्व में मुजफ्फरपुर में भी पदस्थापित रह चुके हैं। इसी दौरान उन्होंने नया टोला स्थित यह फ्लैट खरीदा था। छापेमारी के दौरान स्थानीय काजी मोहम्मदपुर थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद है।सुबह EOU की टीम के अपार्टमेंट पहुंचते ही परिसर में हलचल बढ़ गई। आसपास के लोगों में भी कार्रवाई को लेकर चर्चा रही। फिलहाल EOU की तलाशी जारी है। सभी ठिकानों पर कार्रवाई पूरी होने के बाद बरामद नकदी, दस्तावेज, आभूषण और अन्य संपत्तियों का विस्तृत ब्योरा सामने आने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरूपी सोरेन के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया गहरा शोक
    Next Article सरायकेला नीमडीह में स्कूल में चोरी, मिड-डे मील की सामग्री, चावल और गैस सिलेंडर गायब, लैपटॉप-टैब छोड़

    Related Posts

    शहीदों के बलिदान को चतरा का सलाम, विनय भारती पार्क से गूंजा वीर सपूतों की शहादत का संदेश

    October 8, 2026

    सरायकेला नीमडीह में स्कूल में चोरी, मिड-डे मील की सामग्री, चावल और गैस सिलेंडर गायब, लैपटॉप-टैब छोड़

    October 8, 2026

    रूपी सोरेन के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया गहरा शोक

    October 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Jeux de Machines à Sous avec Fonction Bonus Instantané Achetable Instant Casino

    शहीदों के बलिदान को चतरा का सलाम, विनय भारती पार्क से गूंजा वीर सपूतों की शहादत का संदेश

    सरायकेला नीमडीह में स्कूल में चोरी, मिड-डे मील की सामग्री, चावल और गैस सिलेंडर गायब, लैपटॉप-टैब छोड़

    *EOU की छापेमारी

    रूपी सोरेन के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया गहरा शोक

    नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

    मां को कांधा देकर पैतृक गांव के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Vox Casino Wsparcie przez Telegram

    सराइकेला आदित्यपुर के हरिओम नगर में देर रात कुछ लोगों द्वारा राज सिंह के घर में घुसकर कथित तौर पर तो

    साकची गुरुद्वारा बस्ती में ड्रेनेज व्यवस्था बदहाल, बीमारी फैलने का खतरा, नरकीय जीवन जीने को मजबूर स्

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.