श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि –
दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी और मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की पूज्य माता श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन की सूचना से मर्माहत हूं, स्तब्ध हूं।
मरांग बुरु पुण्यात्मा को अपने निज धाम में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें।
रूपी चाची का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनका मुझे दिया गया पुत्रवत स्नेह सदैव मुझे उनकी याद दिलाता रहेगा। वो साक्षात ममता का स्वरूप थीं। प्रभु उनको मोक्ष प्रदान करें।
ॐ शांति।

