Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुमका की राजनीति से भी गहरा रहा रूपी सोरेन का रिश्ता
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दुमका की राजनीति से भी गहरा रहा रूपी सोरेन का रिश्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुमका की राजनीति से भी गहरा रहा रूपी सोरेन का रिश्ता

    *1999 में शिबू सोरेन की राजनीतिक विरासत संभाल मैदान में उतरी थीं रूपी, बाबूलाल मरांडी से महज 4,648 वोट से मिली थी हार*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, दुमका

    रूपी सोरेन के निधन की खबर से सोरेन परिवार और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं-समर्थकों में शोक की लहर है। दुमका से भी उनका पुराना और भावनात्मक रिश्ता रहा। यही वह राजनीतिक धरती है, जहां शिबू सोरेन ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन की मजबूत पहचान बनाई और जहां से सोरेन परिवार की कई पीढ़ियों का राजनीतिक जुड़ाव रहा है।

    1999 के लोकसभा चुनाव में झामुमो ने रूपी सोरेन को दुमका लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था। उस चुनाव में भाजपा के बाबूलाल मरांडी ने 2,01,141 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी, जबकि झामुमो प्रत्याशी रूपी सोरेन किस्कू को 1,96,493 वोट मिले थे। उन्हें महज 4,648 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में यह मुकाबला बेहद करीबी दर्ज है।

    शिबू सोरेन के लंबे राजनीतिक सफर के दौरान रूपी सोरेन ने परिवार की जिम्मेदारियों को संभाला। परिवार और बच्चों की देखभाल के साथ उन्होंने सोरेन परिवार के राजनीतिक जीवन के शुरुआती दौर को भी करीब से देखा।

    हेमंत सोरेन भी दुमका विधानसभा से 2009 में विधायक चुने गए थे। बाद में 2014 में उन्होंने बरहेट से विधानसभा चुनाव जीता और दुमका सीट पर भाजपा की लुईस मरांडी से हार गए। वर्तमान में दुमका विधानसभा का प्रतिनिधित्व उनके छोटे भाई बसंत सोरेन कर रहे हैं।

    रूपी सोरेन का दुमका आना-जाना लंबे समय तक बना रहा और इस क्षेत्र से उनका पारिवारिक व राजनीतिक संबंध भी कायम रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleWinnita Deposit Reversal: Puoi Annullare?
    Next Article श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों

    Related Posts

    रबी सीजन से पहले किसानों को 80 हजार क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज देगा

    October 8, 2026

    लोकतांत्रिक अधिकारों के बाद अब अर्थव्यवस्था पर भी सरकार का प्रहार: प्रमोद तिवारी

    October 8, 2026

    कांशीराम की विरासत और बसपा की मौजूदा चुनौती

    October 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रबी सीजन से पहले किसानों को 80 हजार क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज देगा

    लोकतांत्रिक अधिकारों के बाद अब अर्थव्यवस्था पर भी सरकार का प्रहार: प्रमोद तिवारी

    कांशीराम की विरासत और बसपा की मौजूदा चुनौती

    जमशेदपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 94वां वायु सेना दिवस

    JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

    42 पूर्व न्यायाधीशों का चुनाव आयोग और SIR को समर्थन, ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर जताई चिंता

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दरभंगा में विपक्ष का प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, महिलाओ

    मुर्दा मैदान की नवरात्रि बाद होगी पूरी सफाई, उपमहापौर ने दिया लिखित भरोसा

    बर्मामाइंस में 52 लाख की विकास योजनाओं का उद्घाटन

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रधान लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.