AISF के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 7 अक्टूबर लोकतांत्रिक अधिकारों एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की मांग को लेकर आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) द्वारा साकची गोलचक्कर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान AISF कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा की मांग की।

मौके पर AISF झारखण्ड के राज्य सचिव विक्रम कुमार ने कहा कि “मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और देश के गृह मंत्री अमित शाह भारतीय लोकतंत्र के हत्यारे हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दोनों को इस्तीफा देना चाहिए।”
लोकतंत्र केवल चुनाव कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष संवैधानिक संस्थाएं, नागरिक अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र की बुनियाद हैं। इन मूल्यों पर किसी भी प्रकार का सवाल खड़ा होता है तो छात्र-युवा चुप नहीं बैठेंगे।
AISF लोकतंत्र, संविधान और छात्र-युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। हम छात्र-युवाओं से लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील करते हैं।

