विशेष बच्चों के बीच फल बांटे, स्कूल परिसर में लगाए 15 पौधे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 7 अक्टूबर। लायंस क्लब ‘भारत’ की ओर से सामाजिक सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ‘स्कूल ऑफ जॉय’ में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने विशेष बच्चों के साथ समय बिताकर उनके बीच फल, केक एवं बिस्किट का वितरण किया।

क्लब की ओर से विद्यालय की प्राचार्या आंचल मैडम एवं सहयोगी शिक्षकों के सेवा भाव की सराहना करते हुए उन्हें भी फल एवं केक भेंट किए गए। वहीं, विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से 15 बड़े एवं सजावटी पौधे लगाए गए। विद्यालय प्रबंधन ने पौधों की नियमित देखरेख का जिम्मा लिया।
मौके पर लायंस क्लब की जॉइंट कैबिनेट सेक्रेटरी सारिका सिंह, क्लब अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह, ज्योति सिंह, अमनदीप सिंह गिल समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सारिका सिंह एवं अंजुला सिंह ने कहा कि विशेष बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

