काबर बहियार में 30 लीटर देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
छौड़ाही /बेगूसराय
थाना क्षेत्र के एकम्बा पंचायत स्थित काबर बहियार में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक से देसी शराब ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता वाले दो गैलन में रखी करीब 30 लीटर देसी शराब बरामद की। शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया।छौड़ाही थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि काबर बहियार के रास्ते बाइक से देसी शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक संख्या BR09AM0535 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक पर रखे दो गैलन से करीब 30 लीटर देसी शराब बरामद हुई।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एकम्बा पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी श्रीलाल सहनी और बिरजू सहनी के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।आवश्यक पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
काबर बहियार में 30 लीटर देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Previous Articleकांग्रेस के राष्ट्रीय टैलेंट हंट में चयनित सामंत प्रधान को मिली प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी।
Next Article जनसुनवाई में ग्रामीणों की फरियाद

