Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोबाइल शोरूम में लूट की नीयत से घुसा युवक, बम से उड़ाने की धमकी
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मोबाइल शोरूम में लूट की नीयत से घुसा युवक, बम से उड़ाने की धमकी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोबाइल शोरूम में लूट की नीयत से घुसा युवक, बम से उड़ाने की धमकी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के उलिडीह थाना क्षेत्र स्थित डिमना रोड के आकाश टावर में मोबाइल शोरूम एरिक्सन में सोमवार को एक युवक लूट की नीयत से घुस गया। युवक के हाथ में चाकू था। उसने शोरूम में मौजूद कर्मचारियों को धमकाते हुए कहा कि उसके पास बम है और विरोध करने पर दुकान को उड़ा देगा।

    युवक की धमकी से शोरूम में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, शोरूम के कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे उलिडीह थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना आईसीआईसीआई बैंक के पास स्थित आकाश टावर की है।

    सूचना मिलने के बाद उलिडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक अकेले वारदात को अंजाम देने पहुंचा था या उसके साथ कोई और भी शामिल था। युवक के पास बम होने की बात कहे जाने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। साथ ही उसके पास मौजूद सामान की भी जांच की जा रही है।

    बम से उड़ाने की धमकी मोबाइल शोरूम में लूट की नीयत से घुसा युवक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो पुल पर महिला ने बच्चे के साथ नदी में कूदने का किया प्रयास, राहगीरों ने बचाया
    Next Article जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के परिचालन पर रोक का निर्णय वापस लेने की मांग

    Related Posts

    टाटा मोटर्स के एचवीटीएल में हुआ अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत 

    October 5, 2026

    दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति और जिला प्रशासन की बैठक

    October 5, 2026

    छौड़ाही के नारायणपीपड़ में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग,छह पर आरोप।20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप।मौ

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने पौष्टिक व्यंजन बनाकर दिया पोषण का संदेश

    टाटा मोटर्स के एचवीटीएल में हुआ अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत 

    दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति और जिला प्रशासन की बैठक

    छौड़ाही के नारायणपीपड़ में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग,छह पर आरोप।20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप।मौ

    बहुप्रतीक्षित सिमरिया-मोकामा नया डबल ट्रैक पुल चालू, 2400 करोड़ की परियोजना पर दौड़ी रेल

    सोनारी मरीन ड्राइव फायरिंग: मुख्य आरोपी मोहन यादव चंडीगढ़ से गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

    सोना देवी विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य समापन

    एसआईआर को लेकर पोटका प्रखंड मुख्यालय में संजीव सरदार ने सुनी जनता की समस्याएं

    चक्रधरपुर में फिर निशाने पर रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स, लाखों के मोबाइल चोरी से व्यापारियों में दहशत

    आशियाने पर बुलडोजर की आशंका, बस्तीवासियों ने रंजन दास पर लगाए गंभीर आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.